लुधियाना में मदद के बहाने MLA की रिश्तेदार से ठगी:बातों में उलझा बदला महिला का ATM कार्ड, पलक झपकते ही खाते से 2.05 लाख उड़ाए

लुधियाना में ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे वीआईपी परिवारों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सलेम टाबरी इलाके का है जहां विधायक (MLA) मदन लाल बग्गा की रिश्तेदार के साथ शातिर तरीके से ATM बदलकर 2.05 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 318 (4) के तहत FIR दर्ज कर ली है। कैसे हुई विधायक के रिश्तेदार से ठगी पीड़िता चंचल गुलाटी ने बताया कि विधायक मदन लाल बग्गा उनके ननदोई हैं। वह जीरकपुर से लुधियाना में विधायक के घर आई हुई थीं। मदद के नाम पर धोखा 6 अप्रैल को चंचल गुलाटी सलेम टाबरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM से पैसे निकालने गईं। वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने बातों में उलझाया और पलक झपकते ही उनका कार्ड बदल लिया। 3 दिन तक नहीं मिली भनक: ठगी इतनी शातिर तरीके से की गई कि पीड़िता के पास 3 दिनों तक पैसों के कटने का कोई मैसेज नहीं आया। 9 अप्रैल को बैलेंस चेक करने पर पता चला कि खाते से 2.05 लाख साफ हो चुके थे। एक्शन में पुलिस: CCTV खंगाल रही टीमें मामला विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शिकायत (दरख्वास्त नंबर 110-5D) की जांच के बाद सलेम टाबरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से देख रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *