लुधियाना में महिलाओं ने किया चांद का दीदार, PHOTO:पूरे दिन से थी व्रत पर, संपन्न हुआ सुहागिनों का महापर्व

पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनेों ने अखंड सौभाग्य की भगवान के सामने प्रार्थना की। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु की प्रार्थना की। चांद निकलने के बाद आज सुहागिनों का महापर्व संपन्न हुआ। सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने घरों की छतों पर डांस भी किया। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं पूरा दिन आज व्रत रखा। आज महिलाओं द्वारा तड़के सुबह सास की ओर से दी गई सरगी खाकर व्रत की शुरुआत की गई। इसके बाद वह शाम को 16 श्रंगार करके सास, ससुर और पति का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने कथा सुनकर थालियां बंटाई। बेटियों को प्रमोट करने की जरूर-पुनीत बत्रा जानकारी देते हुए किप्स मार्केट में मेहंदी के स्टॉल लगवाने वाली महिला पुनीत बत्रा ने कहा कि किप्स मार्केट में कई राज्यों से लड़कियां मेहंदी लगाने के लिए हर वर्ष आती है। इस बार भी लड़कियां मेहंदी लगाने आई है। बड़ी संख्या में महिलाएं किप्स मार्केट में आकर खरीददारी भी करती है। आज हमें जरूरत है उन लड़कियों को स्पोर्ट करने की जो खुद मेहनत करके मेहंदी के स्टॉल लगाकर पैसा कमा रही है। देखिए करवाचौथ से जुड़े फोटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *