लुधियाना में महिला ने किया सुसाइड:15 वर्ष पहले हुई शादी,फंदे से लटका मिला पति को शव,3 बच्चों की थी मां

पंजाब के लुधियाना में शिवा जी नगर इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। वह अपने पति और देवर के साथ किराए के मकान में रहती थी। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत महिला के पति को सूचित किया। इसके बाद पति ने थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 15 साल पहले हुई महिला की शादी मृतका की पहचान शीला देवी (30) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और वह पिछले पांच वर्षों से शिवा जी नगर इलाके में रह रही थी। इलाके के लोगों के मुताबिक वह घरों में काम करती थी। देर रात उसने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके तीन बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा। पति दिलखुश फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के पहुंचने से पहले पति ने उतारा शव
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पति दिलखुश ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पत्नी का शव देखकर वह पुलिस के सामने भी फूट-फूटकर रोता नजर आया। पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पति से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके के लोगों से भी महिला और उसके पति के रिश्तों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। महिला का मोबाइल भी पुलिस चैक कर रही है। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच SHO नरदेव सिंह थाना डिवीजन नंबर-3 के SHO नरदेव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *