लुधियाना में महिला ने लगाई फांसी:बेटा ना होने के कारण पति करता था परेशान, 2016 में हुई थी शादी

लुधियाना में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर तंग परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए है। महिला दो बेटियों की मां थी। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटा ना होने के कारण उसके पति उसे परेशान करता था। मृतका की पहचान पिंकी रानी के रूप में हुई है। उसकी शादी 2 अक्टूबर 2016 को कुलविंदर सिंह के साथ हुई थी। पुलिस जांच में जुटी मृतका पिंकी के भाई नरिंदर के मुताबिक, शादी के बाद पिंकी रानी की दो बेटियां हुईं। आरोप है कि बेटा न होने के कारण पति उसे लगातार तंग और परेशान करता था। इसी मानसिक प्रताड़ना से दुखी होकर पिंकी रानी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *