लुधियाना के टिब्बा इलाके में न्यू राजू कालोनी एक 36 वर्षीय युवक ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर कोई जहरीली पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। युवक की 2016 में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। अक्सर पति-और पत्नी में झगड़ा रहता था। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक युवक की मां सीमा के बयानों पर थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी पत्नी उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मरने वाले युवक का नाम प्रदीप कुमार है। प्रदीप ने लाडोवाल पुल के नीचे करीब आधा किलोमीटर गांव जाने वाले रास्ते पर खड़े होकर कोई जहरीली वस्तु निगली। लोगों ने उसे अस्पताल एम्बुलेंस के जरिए भेजा। 26 अगस्त 2016 को हुई थी मोनिका की शादी थाना टिब्बा की पुलिस को शिकायतकर्ता सीमा रानी (पत्नी सुरिंदरपाल) ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े बेटे प्रदीप कुमार (36) की शादी 26 अगस्त 2016 को मोनिका के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। सीमा रानी के अनुसार जिस बिचोलिए ने ये रिश्ता करवाया था उसने झूठ बोला था। लड़की को दिमागी दौरे और मिरगी के दौरे पड़ते थे। मोनिका हमेशा लड़ाई करके मायके चली जाता था। 10 साल में करीब 30 बार वह मायके गई है। बेटे को परेशान ही इतना कर दिया कि उसने सुसाइड कर लिया। प्रदीप को अलग-अलग नंबरों से धमकियां दी जा रही थी। प्रदीप के तीन बेटे है। 2 बेटियां और एक बेटा है। प्रशासन से मांग है कि जिस तरह मेरा बेटा मरा है इन पर भी कार्रवाई करें। 8 अप्रैल को हुआ था विवाद शुरू विवाद की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे हुई। मोनिका अपने पति प्रदीप कुमार के साथ झगड़ा कर रही थी। झगड़ा दोनों में किस बात को लेकर हुआ यह पता नहीं चला। झगड़े के बाद मोनिका अपने मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने प्रदीप के साथ जमकर गाली-गलौज की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपियों की बदसलूकी और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर प्रदीप ने जहरीली चीज खा ली। पत्नी बोली-प्राइवेट पार्ट्स पर पड़े चोट के निशान मीडिया के समक्ष मृतक प्रदीप की पत्नी मोनिका ने कहा कि उससे ससुराल पक्ष मारपीट करता था। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट्स पर नील (चोट) के निशान पड़े है। मैंने कई बार सास सीमा से कहा था कि हमारी रसोई अलग कर दो लेकिन वह मानती नहीं थी। पति प्रदीप से भी कहा था कि अलग हो जाओ लेकिन वह माना नहीं। मेरी सास मुझे बहुत टार्चर करती थी। DMC अस्पताल में हुई प्रदीप की मौत
बेसुध हालत में प्रदीप को लोग तुरंत DMC अस्पताल लेकर गए। उसे वहां भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मोनिका (मृतक की पत्नी), आकाश (पत्नी का भाई/साला), अमन (पत्नी का भाई/साला), हनी शर्मा (निवासी एचएल कॉलोनी, जमालपुर) के खिलाफ धारा BNS 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने कहा-दो दिन पहले पति-पत्नी का विवाद हुआ था। इन्हें थाने में बुलाया था बातचीत करने के लिए। लेकिन पहले ही प्रदीप ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।