लुधियाना में युवक ने लगाई फांसी:2 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा- मौत ही इकलौता रास्ता, इसका जिम्मेदार सिर्फ एसपी ढिल्लों

लुधियाना में युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने उन लोगों के नामों का भी जिक्र किया है, जिनके साथ उसका पैसों का हिसाब-किताब था। उसने सुसाइड नोट में एक सुरिंदरपाल ढिल्लों नाम के व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार बताया। उसने लिखा- इसने मेरे पर झूठा पर्चा साइबर क्राइम लुधियाना में दिया और अपने साले जो कि साइबर क्राइम में लगा है। उसके साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल किया। जिस कारण में मेंटली परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। इसके अलावा कोई जिम्मेवार नहीं। मेरे पास मौत ही एक मात्र रास्ता था। सॉपी पापा। मैंने अगर आपका दिल दुखाया हो। सुसाइड नोट के लास्ट में अंग्रेजी में Bye लिखा है और एक स्माइल वाला इमोजी भी बना हुआ है। मृतक की पहचान हर्षदीप सिंह के नाम से हुई है। उसे पिता ने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो इसका पता था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस मामले में डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि कुछ प्राइवेट लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं। किसी पुलिस अधिकारी का नाम नहीं है। बाकी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। युवक के पिता ने ये बातें कहीं… जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा…. सुसाइड नोट की कॉपी…. चचेरे भाई ने ये जानकारी दी… लेन-देने करीब डेढ़ या दो लाख का होगा: हर्षदीप के चचेरे भाई मनप्रीत सिंह ने कहा कि परिवार का इकलौता सहारा हर्षदीप था। वह काफी हिम्मती था। कई मुश्किलें आईं, लेकिन वह कभी घबराया नहीं। हर्षदीप पर तरनतारण के सुरिंदर ढिल्लों ने केस दर्ज करवाया था। लेन-देने करीब डेढ़ या दो लाख का होगा। एसपी ढिल्लों का साला साइबर क्राइम लुधियाना में लगा हुआ है। उसने झूठा पर्चा दर्ज करवाया। उसे मानसिक तौर पर परेशान किया। हर्षदीप पर झूठा मामला दर्ज करवा: इन लोगों ने डिप्टी साहिब के पास बुलाकर उसे काफी जलील भी किया। दबाव ना झेलते हुए हर्षदीप सिंह ने सुसाइड किया। एसपी ढिल्लों, उसका साला और जो अधिकारी दबाव डालते थे, वह सभी हर्षदीप की मौत के जिम्मेवार हैं। हर्षदीप की मां की पहले मौत हो चुकी है। उसने अपने पिता को कभी ये बातें नहीं बताई। हर्षदीप पर झूठा मामला दर्ज करवा गया है। प्रशासन से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा दी जाए। सरपंच ने ये बातें बताईं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *