लुधियाना में स्कूलों-ट्रेनों को उड़ाने की धमकी:ई-मेल में टाइम बताया, CM मान को भी थ्रेट; 2 स्कूलों में छुट्टी करवाई, पुलिस का सर्च ऑपरेशन

लुधियाना में आज सुबह तीन स्कूलों और ट्रेनों को बम से उठाने की धमकी मिली है। स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा- स्कूलों में @1:11PM और ट्रेनों में @3:11 बजे ब्लास्ट होगा। ईमेल में सीएम भगवंत मान का भी जिक्र किया गया है। लिखा- झूठे पुलिस मुठभेड़ों का जवाब जल्द दिया जाएगा। हालांकि इस ईमेल की दैनिक भास्कर पुष्टी नहीं करता है। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम स्कूलों में पहुंची। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस टीम पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। इसके बाद DAV स्कूल, केवीएम स्कूल में छुट्टी कर दी गई। ग्रीनलैंड स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भी चेकिंग जा रही है। स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धमकी मिलने के बाद की PHOTOS… जानिए ईमेल में क्या लिखा- पंजाब अब खालिस्तान है
प्रवासी (बाहर से आए लोग) अपने बच्चों को बचाओ!!! बम धमाके
स्कूलों में @1:11 बजे
ट्रेनों में. @3:11 बजे शुरू होंगे प्रवासी 13 अप्रैल तक पंजाब छोड़ दें – क्या 15 जून 1991 का बद्दोवाल ट्रेन कांड याद नहीं है? – इस बार कोई भी प्रवासी नहीं बचेगा। मोहाली- जालंधर-अमृतसर में भी मिली थी धमकी हालांकि स्कूलों को धमकी का यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूल को धमकी मिली थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया था कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला थी। जालंधर में भी 2 मार्च को 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली थी। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई थी। हालांकि पुलिस को जांच के कुछ नहीं मिला था। वहीं दो महीने पहले अमृतसर में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। गांव मेहरबानपुरा स्थित सरकारी स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। जिसमें राष्ट्रगान के गायन को रोकने की भी मांग की गई। हलांकि जब बम निरोधक दस्ते और साइबर सेल ने जांच की तो कुछ नहीं मिला था। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *