लुधियाना में हुक्का पीने पर चली गोली, 3 घायल:वीडियो बनाने के बाद भड़का विवाद, महिला बोली- युवकों ने माता की चौकी में हुक्का पीया

पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात फायरिंग हो गई। हुक्का पीने का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद चली गोलियों में 3 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हुक्का पीने वाले लोग माता की चौकी के कार्यक्रम में आए थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी वीडियो बना ली। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई अभी इसका भी पता किया जा रहा है। घटना से जुड़े PHOTOS.. सिलसिलेवार समझिए, पूरा मामला.. आरोपियों की पहचान की जा रही है
इस मामले में ASI भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गोलियां किसने चलाई है इसकी पहचान की जा रही है। अभी यह पता चला है कि करीब तीन युवक घायल हुए हैं। गोलियां युवकों ने आपस में चलाई है। जल्दी पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *