लुधियाना में BBA स्टूडेंट की मौत का VIDEO:जिम ट्रेनर ने रुबिकॉन से अचानक राइट टर्न लिया, R-15 बाइक सवार दोस्त टकराकर हवा में उछले

लुधियाना के सराभा नगर में मंगलवार (10 फरवरी) को रुबिकॉन कार और यामाहा R15 बाइक के बीच हुई टक्कर का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एसयूवी कार सड़क पर राइट टर्न ले रही थी। इतने में सामने से आकर बाइक तेजी से रुबिकॉन कार से टकरा जाती है। इस दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोग घायल हुए थे। इसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था और चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। पुलिस ने रुबिकॉन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। वह जिम ट्रेनर है। CCTV में क्या नजर आया
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि 2 युवक तेज रफ्तार यामाहा R15 बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। तभी सामने से आ रही सफेद रंग की रुबिकॉन जीप सीधे जाने के बजाय अचानक बिना किसी बड़े संकेत के गली की तरफ मुड़ जाती है। बाइक सवार लड़कों को संभलने का मौका नहीं मिलता और वे सीधे कार से जा टकराते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टूट गई और दोनों लड़के सड़क पर गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए। जिम ट्रेनर निकला आरोपी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे के समय रुबिकॉन गाड़ी को जिम ट्रेनर शिवा सचदेवा चला रहा था। पुलिस ने शिवा को हिरासत में लेकर उस पर 106, 281, 125(A,B) और 324(4)B के तहत एफआईआर दर्ज की है। घर से पूड़ी खाने निकले थे दोनों दोस्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को लुधियाना के धरमपुरा इलाके का रहने वाला लक्ष्य (18) अपने दोस्त सक्षम (18) के साथ घर से पूड़ी खाने निकला था। जब इनकी बाइक पॉश इलाके सराभा नगर से गुजर रही थी, तब यह दुर्घटना हो गई। इसमें लक्ष्य की मौत हो गई। जबकि, सक्षम का इलाज DMC में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ये दोनों बचपन के दोस्त थे और चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में एकसाथ बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ रहे थे। लक्ष्य के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। माता गृहिणी हैं। घर में लक्ष्य के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। जवान बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *