पंजाब के लुधियाना में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शहर में पहुंच रहे है। आज वह करीब 11 बजे फिरोजपुर रोड किंग्स विल्ला पहुंच रहे है। यहां वह वोटरों का धन्यवाद करेंगे। मनीष सिसोदिया भी लोगों से रूबरू होंगे। बता दें विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद हलका पश्चमी की सीट खाली थी जहां आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था जिन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को 10637 वोट से हराया। संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी की सरकार ने उद्योग मंत्री बनाया है।