पंजाब के लुधियाना में एक बच्ची की अश्लील वीडियो आरोपी ने सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दी। जिस कारण थाना कुमकलां की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी पर पुलिस ने धारा 67-B IT ACT के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मुंदर सिंह निवासी हैदर नगर के रूप में हुई है। आरोपी के भाई पर करवाया हुआ है POCSO एक्ट का मामला दर्ज जानकारी देते हुई पीड़ित ने पुलिस को बताया कि थाना कुंमकलां में मुकदमा नंबर 40, 21 मार्च 2025 के तहत धारा 74, 78, 351(2) बीएनएस तथा POCSO एक्ट के तहत आरोपी सुखविंदर सिंह पर मामला दर्ज करवाया था। उसने बच्चे की साथ गलत हरकतें की थी। दबाव बनाने के लिए वीडियो की वायरल पीड़ित पक्ष का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद से आरोपी का परिवार लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। समझौते का दबाव बनाने के लिए अब आरोपी के भाई ने 10 फरवरी 2026 को एक वट्सएप्प ग्रुप में शिकायतकर्ता की बेटी से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप डालकर उसे शेयर किया गया। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो जानबूझकर वायरल करने किया गया है। जिससे परिवार की बदनामी हो और उन पर दबाव बनाया जा सके। घटना सामने आने के बाद पीड़ित परिवार में डर और रोष का माहौल है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और डिजिटल सबूतों की पड़ताल की जा रही है।