लेडी डॉक्टर की रिकॉर्डिंग, जिसका खुलासा करना चाहती थी:अंबाला में पिता को कॉल कर बोलीं- ऑडियो भेजनी पड़ेगी; देहरादून में जहरीला इंजेक्शन लगा जान दी

हरियाणा के अंबाला की डॉ. तन्वी के देहरादून में सुसाइड करने के मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। चार महीने से परेशान चल रही डॉ. तन्वी ने अपनी हेड ऑफ द डिपार्टमेंट (HOD) से हुई बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग की थी। मरने से पहले डॉ. तन्वी ने अंबाला में पिता ललित मोहन को फोन पर कहा था… बहुत परेशान हो गई हूं। अब रिकॉर्डिंग दिखानी ही पड़ेगी। करीब आधे घंटे की यह ऑडियो पिता को भी भेजी थी, जिसे अब ललित मोहन ने मीडिया के साथ शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में उनकी शिकायत पर देहरादून पुलिस ने श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (SGRR) की नेत्र विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियंका गुप्ता पर FIR दर्ज कर ली है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में डॉ. मोहन ने बताया कि इसी साल जुलाई में बेटी के फाइनल एग्जाम थे, उसकी मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री कंप्लीट हो जाती। 24 मार्च की रात को बेटी ने 1 घंटा बात की। वहीं, सीओ देहरादून अंकित कंडारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार डॉ. प्रियंका गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। डॉ. तन्वी की किया सोनेट कार की 2 PHOTOS… तन्वी की ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या, वन टू वन बातचीत से समझे…. तन्वी: रचना मैम ने कहा कि 25 में बैठ जाओ, डिफरेंस देख लेना। बाद में मुझे पता चला कि गुरमीत ओपीडी देखेगा, मतलब कैंप वर्क सारा करेगा, ओटी करवाएगा। शी सैड… यू आर फ्री फ्राम माई साइड।
डाॅ. प्रियंका: कुछ कहती है (ऑडियो में क्लियर नहीं) तन्वी: हां हम अपना कम्यूनिकेशन गैप कर लेंगे, ठीक कोई ना, हमारी बात हो गई है।
डाॅ. प्रियंका: वाय आल हैंपन विद यू। तन्वी: मैम, आप बताओ मैं किस-किस को खुश करूं और कैसे। बताओ मैं क्या कर सकती हूं इसमें। मैंने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया।
डॉ. प्रियंका: तुम्हें पता है क्लास का टाइम है। तन्वी: मैम क्लास कभी मिस नहीं की है मैंने, एक दिन की थी उस दिन थोड़ा कन्फूजन था। हम ओटी से ऊपर लेट आए थे। मैं किसी की लाइफ में इंटरफेयर नहीं करती हूं। एक ही दिन की बात है। मैं पढ़ने आई थी तो आस्था फाइल लेकर आई। मैं आज तक लाइब्रेरी गई नहीं। मैं उस दिन यहां आई थी पढ़ाई करने, लैपटाप पर कुछ बनाने। आस्था एक ही मिनट के लिए आई मेरे पास, तब वैष्णवी ने उसे कहा कि वहां नहीं यहां आकर बनाओ। मैम मैं जितनी इंटरोवर्ट हूं, दो से ज्यादा लोग से इकट्ठे बात नहीं कर सकती। अगर सब मिलकर टारगेट कर रहे हो तो क्या कर सकती हूं। कुछ होगा नहीं इससे।
डाॅ. प्रियंका: आई एम नोट टारगेटिंग यू, बस बता रही हूं…तुमसे सब नाखुश हैं। तन्वी: मैं किसी भी तरह की पालिटिक्स में इंवॉल्व होना भी नहीं चाहती हूं।
डाॅ. प्रियंका: तुम्हें सही से पता है कि क्या सही है और क्या गलत है। तन्वी: मतलब आप बता दो क्या गलत है।
डाॅ. प्रियंका: फोटोग्राफ करना, मतलब कुछ भी देखना। तन्वी: हां, वो ओटी वाली फोटोग्राफ। वत्सला मैम का मुझे समझ नहीं आया कि अगर उन्हें उस ईवीएस से भी नाराजगी थी, कि मैंने क्यों किया।
डाॅ. प्रियंका: नहीं, उन्हें उससे पहले भी तुमसे नाराजगी थी। तन्वी: मुझे मेरे स्पेस में रहना ही पसंद है। मुझे काम करना ही पसंद है। अब पढ़िए…पिता को कॉल करने से लेकर मौत तक का घटनाक्रम पिता ने शिकायत में क्या बताया… नई HOD बेटी को परेशान करने लगी तन्वी के पिता ललित मोहन ने पुलिस को जो शिकायत में बताया कि तन्वी सितंबर 2023 से SGRR कॉलेज से ऑप्थल्मोलॉजी (आंखों के रोग) से एमएस कर रही थी। डॉ. तरन्नुम शकील एचओडी थीं. दिसंबर 2025 तक उसकी पढ़ाई ठीक चल रही थी, लेकिन इसके बाद उसके डिपॉर्टमेंट में डॉ. प्रियंका गुप्ता को नया HOD बनाया गया। डॉ. प्रियंका बेटी को परेशान करने लगी। HOD नंबर काटने की धमकी देने लगी शिकायत में कहा गया है कि HOD डॉ. प्रियंका ने शुरुआत से ही तन्वी को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और उसे पहले के HOD से किसी भी तरह का संपर्क रखने से मना कर दिया। जहां तन्वी को उसके एग्जाम में परफॉर्मेंस के आधार पर पहले अच्छे नंबर मिलते थे, बाद में उसके लॉग बुक में अचानक कम या जीरो नंबर दिए जाने लगे। बेटी को फाइनल एग्जाम में फेल करने की धमकी भी दी गई। पैसों की मांग और परिवार की गुहार डॉ. ललित मोहन ने शिकायत में यह भी कहा कि बेटी से पैसों की मांग की गई, जबकि पूरी फीस पहले ही कॉलेज में जमा कराई जा चुकी थी। इस वजह से तन्वी मानसिक दबाव में रहने लगी और उसने कई बार अपने मुझे भी इस बारे में बताया। पिछले चार महीनों में हमनें तीन-चार बार कॉलेज पहुंचकर HOD से बेटी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की गुहार लगाई। परिवार द्वारा देहरादून पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी… अब 6 पॉइंट्स में जानिए कॉलेज ने इस मामले पर क्या कहा… ———————- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा की लेडी डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगा सुसाइड किया:देहरादून में गाड़ी लॉक मिली, दवा कारोबारी पिता बोले- कॉलेज HOD जीरो नंबर देती थी हरियाणा के अंबाला की रहने वाली 26 वर्षीय लेडी डॉक्टर ने देहरादून में जहरीला इंजेक्शन लगाकर सुसाइड कर लिया। तन्वी देहरादून के ही श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (SGRR) से MS (मास्टर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई कर रही थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *