लेडी डॉक्टर के 5 हत्यारों को फांसी की सजा:कुरुक्षेत्र में पूर्व नौकरानी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर रची थी साजिश, डकैती के बाद हत्या की

हरियाणा में कुरुक्षेत्र के 3 साल पहले हुए चर्चित गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. विनिता के मर्डर और डकैती के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने डॉक्टर की पूर्व नौकरानी, उसके बॉयफ्रेंड समेत 5 को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 2 लोगों को बरी कर दिया। इस मामले में नौकरानी कैथल के टिटाना निवासी पूनम और उसके बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की ने साजिश रची थी। इन्होंने अपने साथ कैथल के चीका के विक्रमजीत उर्फ बिट्‌टू, नारनौंद के किन्नर गांव के सुनील कुमार और यूपी अलीगढ़ के गांव भगवानगढ़ी के मनीष कुमार को अपने साथ शामिल किया। केस में पूर्व नौकर केत राम और उमेश कुमार का भी नाम था। हालांकि कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अब जानिए कैसे पकड़ में आए आरोपी….. पूर्व नौकरानी ने पूछताछ में कबूला
तत्कालीन SP सुरेंद्र सिंह भोरिया ने इस मामले में SIT गठित की। CCTV कैमरे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शक के आधार पर विनिता की पूर्व नौकरानी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा करते हुए बताया किए उसने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम उर्फ विक्की और उसके दोस्त के साथ मिलकर लूट के इरादे से पूरी साजिश रची। पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का दावा किया
घटना के 24 घंटे में ही पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भी बताया था कि 4 आरोपी जिला कैथल व एक आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। इसके कब्जे से 04 देसी कट्टे 315 बोर व 01 देसी पिस्टल बरामद हुआ था। 19 लाख के जेवर, डेढ़ लाख बरामद
पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से करीब साढ़े 19 लाख के जेवरात व लूटे गए डेढ़ लाख रुपए बरामद किए थे। 12 जनवरी 2023 को पुलिस ने इस मामले में विनिता के नौकर केतराम और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था। हालांकि अब कोर्ट ने केतराम को बरी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *