बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बाहुबली अनंत सिंह अपने क्षेत्र मोकामा में काफी एक्टिव दिख रहे हैं। अनंत सिंह इन दिनों अपनी 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर छोड़कर बाइक पर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे रविवार को भी मोकामा में चुनाव प्रचार करने बाइक से निकले। वे पिछली सीट पर बैठे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता पीछे छाता पकड़े दिख रहा है। दरअसल, अनंत सिंह मोकामा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 14 अक्टूबर को नामांकन का ऐलान भी कर दिया है। इलाके में उनके पोस्टर सटे हैं। इसमें उनके साथ जदयू के बड़े नेताओं की तस्वीरें हैं। सोशल मीडिया पर नामांकन का आमंत्रण पत्र घूम रहा है। जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने इन पर आश्चर्य जताया और कहा- यह तो हद है। वे (अनंत) तो जदयू के सदस्य तक नहीं हैं। अनंत सिंह की चुनाव प्रचार की कुछ तस्वीरें… अनंत सिंह बोले- नीतीश की पार्टी से लड़ेंगे चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि, हम नीतीश कुमार की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। हम पार्टी नहीं बदलते है। पूर्व विधायक ने कहा, ‘नामांकन के दिन लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। नामांकन बाढ़ के अनुमंडल कार्यालय में होगा, जिसके बाद बाहापर तक रोड शो करेंगे।’ हालांकि, अबतक किसी भी पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनंत सिंह मोकामा की गलियों में जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। बीना देवी से हो सकता है मुकाबला अनंत सिंह लोगों को 14 तारीख को जदयू के टिकट पर होने वाले अपने नामांकन में शामिल होने का निमंत्रण भी दे रहे हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर बीना देवी के चुनाव लड़ने की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि, अभी तक टिकट नहीं मिलने के कारण बीना देवी ने चुनावी अभियान शुरू नहीं किया है। मोकामा विधानसभा में दो बाहुबली नेताओं की संभावित आमने-सामने की टक्कर के कारण चुनावी माहौल गरमा गया है। दिलचस्प होगा मोकामा विस सीट पर चुनाव मोकामा विधानसभा सीट को आगामी चुनाव में हॉट सीट माना जा रहा है। इसका कारण बाहुबली नेता अनंत सिंह का चुनाव लड़ना है। इस बार उनके सामने पूर्व सांसद बीना देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) के राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… सोने का मुकुट पहनकर हमला करते थे अनंत सिंह:लालू का घोड़ा खरीदकर बग्घी से विधानसभा पहुंचे; रेप का आरोप लगाने वाली महिला की लाश मिली साल 1990 का वक्त। पटना में तैनात डिस्ट्रिक्ट जज किसी काम से पटना जिले के बाढ़ कस्बे के पास नदवां गांव जा रहे थे। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे, जहां पहले से ही सरकारी गाड़ी उनका इंतजार कर रही थी। जज साहब गाड़ी में बैठ गए और नदवां की ओर चल पड़े। गाड़ी नदवां पहुंचने ही वाली थी कि ड्राइवर ने कहा, ‘जज साहब, गाड़ी का शीशा नीचे कर लीजिए…आगे चेकिंग होगा।’ पूरी खबर पढ़ें…