लॉरेंस गैंग ने ली सोलन में फायरिंग की जिम्मेदारी:पुरानी रंजिश में बलविंद्र उर्फ बलू को मारी गोली, गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन

सोलन जिले में बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम बलविंद्र उर्फ बलू पर अज्ञात हमलावरों ने 20 से अधिक गोलियां चलाईं। इस घटना को 24 घंटे से पुलिस अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बलविंद्र को तीन गोलियां लगी हैं और उसे बद्दी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बलविंद्र उर्फ बलू अपने कुछ साथियों के साथ मखनूमाजरा मुख्य सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बलविंद्र ने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर 20 से अधिक राउंड फायर किए।

आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन बद्दी पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में हमलावरों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस बीच, लॉरेंस ग्रुप ने बलविंद्र उर्फ बलू पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पुरानी रंजिश में वारदात बताया जा रहा है कि यह फायरिंग पंजाब के युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में आरोपी गैंगस्टर सन्नी लेफ्टी की जेल में मदद करने और नालागढ़ में सिमरन सिमू की हत्या से जुड़ी पुरानी रंजिशों के चलते की गई है। लॉरेंस ग्रुप के कहने पर फायरिंग एक व्हाट्सएप रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है, जिसमें फायरिंग के पीछे की वजह बताई जा रही है और बद्दी निवासी राजन का नाम लिया जा रहा है। रिकॉर्डिंग में दावा किया गया है कि राजन ने लॉरेंस ग्रुप के कहने पर यह फायरिंग करवाई है। हालांकि, फायरिंग के वास्तविक कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पुलिन ने तीन आरोपियों की पहचान की पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है जिसमें शिवदत्त पंडित निवासी किशनपुरा, राजन निवासी मैरीवाला और रोहित से हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना में इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है। लंबे समय से चल रही आपसी गैंगवार जानकारी के अनुसार यह गोलीकांड दो गुटों में लंबे समय से चल रही आपसी गैंगवार है। इसी गैंगवार की आपसी लड़ाई में 24 मई 2021 को खेड़ा में हुए गोलीकांड में युवक सिमरन सिंह उर्फ सिमू निवासी खनोआ बैरछा की मौत हुई थी। पुलिस ने भी एक दर्जन के करीब युवकों को पकड़ा था जिसमें आरोपी बलविंद्र सिंह उर्फ बलू था जो कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। ऐसे में अब इस गोलीकांड को बदले की भावना से देखा जा रहा है और हमलावर भी मृतक सिमरन ग्रुप के ही हमलावरों बताए जा रहे है जिनके द्वारा बलू पर फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *