बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे। इसके साथ टटीरी सॉन्ग का भी जिक्र किया। रणदीप मलिक के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता 2024 में सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए थे। सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर हुए धमाके में क्लब के बाहर के शीशे टूट गए थे। सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बादशाह भी पार्टनर हैं। लॉरेंस गैंग की पोस्ट… 2 क्लबों के बाहर हुए थे धमाके
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज और डि’ओरा क्लब के बाहर 26 नवंबर अल सुबह सवा 3 बजे बाइक सवार युवकों ने बम फेंके थे। इससे क्लब के शीशे टूट गए। धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डाली। हालांकि, कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘2 ब्लास्ट की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा लेते हैं। इन दोनों क्लबों के मालिकों को प्रोटेक्शन मनी के लिए मैसेज किया था। मगर इन्हें हमारी कॉल की घंटी नहीं सुनाई दे रही थी। इनके कान खोलने के लिए यह धमाके किए। जो भी हमारे कॉल्स को इग्नोर कर रहे हैं, वह समझ जाएं कि इससे भी कुछ बड़ा हो सकता है।’ बम फेंकने वाले मुठभेड़ में पकड़े थे
इसके बाद बम फेंकने वाले 2 आरोपियों का चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हिसार में एनकाउंटर कर दिया था। हिसार के खरड़ गांव के रहने वाले अजीत और देवा गांव के विनय के पैर में गोलियां लगीं। दोनों कबड्डी प्लेयर हैं। ब्लास्ट की एक महीने पहले साजिश रची गई थी। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपी सिग्नल ऐप के जरिए रणदीप से बात करते थे। रणदीप मलिक ने उन्हें बताया कि कहां से बम उठाने हैं और कहां से हथियार। टटीरी सॉन्ग पर हुए विवाद के बारे में पढ़ें…
बादशाह ने 1 मार्च को टटीरी सॉन्ग का रिमिक्स वर्जन लॉन्च किया था। कैथल की सिमरन जागलान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाना लॉन्च होते ही बादशाह के रैप की आपत्तिजनक लाइनों, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाने और रोडवेज बस की क्लिप को लेकर विवाद हो गया। पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यूट्यूब से गाना हटवा दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)