झज्जर के फाइनेंसर साहिल मर्डर केस से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि साहिल के साथियों ने करीब एक माह पहले गांव के ही रहने वाले योगी उर्फ योगेश की पिटाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद से ही योगी ने साहिल से रंजिश रखनी शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो, योगी ने उसी दिन से ही साहिल के मर्डर का प्लान बनाना शुरू कर दिया। बहन की शादी के बाद उसने गांव के ही लीला संपर्क किया, इसके बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले शिवम से मुलाकात की। हालांकि दैनिक भास्कर एप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वारदात स्थल तक जाने के लिए योगी ने कलानौर के सुड़ाना गांव से ब्लैक स्कॉर्पियो रैंट पर ली। इसके बाद 8 अप्रैल को तीनों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर साहिल की हत्या कर दी। आरोपियों ने साहिल पर करीब 20 राउंड फायर किए। शनिवार को पुलिस ने एक आरोपी शिवम को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य 2 आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले पढ़िए.…सामने आई वीडियो में क्या दिख रहा साहिल हत्याकांड के बाद अब एक एक मिनट 17 सेकेंड की वीडियो सामने आई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मृतक साहिल के साथी युवक योगी के साथ मारपीट कर रहे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए सामने आई वीडियो में क्या दिख रहा…। अब सिलसिलेवार पढ़िए साहिल हत्याकांड का पूरा घटनाक्रम… गोली मारकर फाइनेंसर की हत्या डीघल गांव में बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे ताश खेल रहे फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू (26) की तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो से आकर गोली मारकर हत्या कर दी। एक मिनट में 20 राउंड फायर हुए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रोहित गोदारा गैंग की एंट्री साहिल मर्डर केस में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की भी एंट्री हुई। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि साहिल लोगों से 10 से 20 प्रतिशत तक ब्याज जबरदस्ती वसूलता था। इसके साथ ही अन्य फाइनेंसरों और सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि अवैध वसूली बंद करें, वरना उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पिता बोले- किसी गैंग का हाथ नहीं साहिल के पिता कुक्कू प्रधान ने कहा- हत्या गैंग ने नहीं, बल्कि फाइनेंस विवाद में गांव के दो युवकों ने की। आरोपियों के बीच फाइनेंस के रुपए को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वे अलग काम करने लगे। इसी रंजिश में उन्होंने बेटे का मर्डर कर दिया। केस को अलग एंगल देने के लिए इसमें गैंगस्टरों का नाम जोड़ा जा रह है। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया शनिवार को पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 37 से एक आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें खुलासा हुआ- योगी से साहिल का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। DCP धारणा यादव ने बताया कि योगी इस वीडियो के बाद बेइज्जती महसूस कर रहा था, जिसके बाद उसने साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी। DCP बोलीं- आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज डीसीपी धारणा यादव ने बताया कि फिलहाल आरोपी शिवम को चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। हत्याकांड के दिन पुलिस को मौके से एक दर्जन से अधिक गोलियों के खोल और तीन-चार जिंदा कारतूस मिले थे। मृतक साहिल और आरोपी योगी व लीला के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। —————– यह खबर भी पढ़ें… पिटाई की VIDEO वायरल होने पर हुई फाइनेंसर की हत्या: गांव के ही युवक से झगड़ा हुआ; झज्जर में बदला लेने के लिए गोलियों से भूना हरियाणा के झज्जर में फाइनेंसर साहिल हत्याकांड में खुलासा हुआ है। शनिवार को DCP धारणा यादव ने बताया कि गांव के ही योगी नाम के युवक से साहिल का कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)