वाराणसी की दालमंडी में रविवार को 30 मकानों को तोड़ा जा रहा है। मजदूर छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर से मकान गिरा रहे हैं। 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गली में आवाजाही रोक दी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, इन सभी मकानों की रजिस्ट्री करवा ली गई है। हिस्सेदारों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ईद को लेकर कार्रवाई रोकी गई थी। इससे पहले भी 22 जर्जर मकान तोड़े जा चुके हैं। दरअसल, दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 51वें काशी दौरे पर इसका शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 186 घर और दुकान मालिकों को 191 करोड़ रुपए मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अफसरों के अनुसार, नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। तारों का जंजाल साफ किया जाएगा। दालमंडी में कार्रवाई की तस्वीरें… संजय दत्त की मां नरगिस का दाल मंडी से गहरा नाता दालमंडी से जुड़ी पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग पढ़ लीजिए…