वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा किशोर, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेकेंड में लगा दी छलांग, सुरक्षित बाहर निकाला

वाराणसी के मीर घाट पर गंगा स्नान करते समय एक बालक डूबने लगा। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के जवान ने महज 5 सेकंड में छ्लांग लगाकर युवक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बिहार से आया युवक अपने परिवार के साथ रविवार को स्नान कर रहा था इसके बाद वह सभी काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए जाने वाला था। अब जानिए कैसा हुई घटना.. वहां मौजूद लोगों ने बताया- परिवार के अन्य सदस्य स्नान करके बाहर आ गए थे। लेकिन 16 साल का बालक स्नान करते हुए आगे चला गया। उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। अचानक गहरे पानी होने के कारण वह डूबने लगा। घटना के समय मीर घाट पर तैनात एनडीआरएफ के सतर्क रेस्क्यूर आलेखा चंद जीना ने पानी में छलांग लगा दी। तेज धारा और गहराई के बावजूद उन्होंने बालक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और बाहर निकालकर घाट तक ले आए। CCTV में कैद हुई पूरी घटना बचाव के बाद बालक को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई। समय रहते की गई इस कार्रवाई के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया- वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बल के प्रशिक्षित जवान हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *