वाराणसी में हाईअलर्ट-फोर्स की निगरानी में अलविदा की नमाज:मुफ्ती-ए-बनारस का ऐलान-2 शिफ्ट में पढ़ेंगे, 500 मस्जिदों में अकीदत के साथ दुआख्वानी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। वाराणसी में आज मस्जिदों में नमाज दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। ज्ञानवापी और लाटसरैयां में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा होगी मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि रमजान के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इमाम व मुअज्जिन जुमे की नमाज की रवायत पूरी करेंगे। दुआओं में मुल्क की तरक्की-खुशहाली के लिए बारगाहे इलाही में मिन्नतें भी करेंगे। मस्जिदों के अलावा कई जगह छतों पर टेंट की व्यवस्था होगी। अलविदा जुमे की नमाज से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *