वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, बचे यात्री

जालंधर | केएमवी रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन की लापरवाही से हादसा टल गया। ओवरटेक करते समय वाहन से बचने की कोशिश में ई-रिक्शा चालक संतुलन खो बैठा और रिक्शा सड़क किनारे खाली प्लॉट में पलट गया। लोगों ने तुरंत पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे गंभीर चोट नहीं आई। ट्रैक्टर से रिक्शा बाहर निकाला गया। कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *