विदेश भेजने के नाम पर जीजा ने ठगे 3 लाख:पंचकूला पुलिस ने किया मामला दर्ज, साले से झूठ बोलकर चेक भी लिए

हरियाणा के पंचकूला में रिश्ते में जीजा लगने वाले शख्स ने एक युवक को विदेश भेजने का सपना दिखाकर 3 लाख रुपए ठग लिए। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़ित से चेक भी लिए। पुलिस ने अब पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पंचकूला के कालका निवासी अभिषेक ने बताया कि उसके रिश्ते में जीजा विरेंद्र सैनी ने साल 2024 में विदेश भेजने के लिए उसके परिवार के लोगों को मनाया। उसके द्वारा बनाए गए दबाब के चलते परिवार वाले भी उसे विदेश भेजने के लिए तैयार हो गए। जिसके चलते पीड़ित ने जीजा के कहने पर कई व्यक्तियो को एजेंट बताए जाने के चलते पैसे ट्रासफर किए। उसी दौरान जीजा ने अपनी सोची समझी साजिश के तहत कुछ चेक वीजा अप्लाई करने के नाम पर रख लिए। जवाब मांगा तो दे रहा धमकियां विदेश भेजने और वीजा अप्लाई को काफी समय होने पर जब जीजा से सवाल किया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पीड़ि के परिवार को संदेह हुआ तो वे उससे मिलने गए। जहां पर जीजा व उसके परिवार ने पीड़ित के परिवार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जब उसे दिये गए पैसे वापिस करने को कहा तो उसके द्वारा निरन्तर धमकियां दी जा रही हैं। वहीं चेक का प्रयोग गलत मुकदमा लगवाने की बात भी आरोपी ने कही है।
चल रही है जांच : ASI प्रवीन पंचकूला के कालका थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS 24 EMIGRATION ACT 1983 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *