विधानसभा अध्यक्ष ने गुरु ब्रह्मानंद जयंती का दिया न्योता:कुरुक्षेत्र में हरविंदर कल्याण बोले- संत-महापुरुष समाज की धरोहर, 23 को कैथल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण आज (शनिवार को) कुरुक्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद को समर्पित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को गुरु ब्रह्मानंद की राज्यस्तरीय जयंती के कार्यक्रम का न्योता दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद न केवल एक संत थे, बल्कि तपस्या के माध्यम से समाज को नैतिक दिशा प्रदान करने वाले मार्गदर्शक थे। समारोह का न्योता दिया
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 23 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद की जयंती राज्य स्तर पर जिला कैथल के चुहड़ माजरा गांव में मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां 10 दिन पहले ही जोर-शोर से शुरू हो जाती हैं। हर गांव और कस्बे में यह उत्सव धूमधाम से आयोजित होता है। संत किसी एक समुदाय के नहीं कल्याण ने कहा कि संत-महापुरुषों किसी एक समुदाय या वर्ग के नहीं होते हैं, बल्कि वे सर्व समाज की धरोहर हैं। वे जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता के कल्याण के लिए काम करते हैं। इन उत्सवों को सामूहिक रूप से मनाकर हम अपने युवाओं को उनके विचारों से जोड़ सकते हैं। सहयोग से बनेगा विकसित भारत उन्होंने कहा कि महापुरुषों के संस्कार और सिद्धांत आज के दौर की मांग हैं। यदि हमारे युवा और बच्चे इन महान व्यक्तित्वों के विचारों से प्रेरित होंगे तो समाज सही दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हम अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *