बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सोमवार को चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बर्बरतापूर्वक मारा गया, ये सरकार नहीं चलेगी। राजद विधायकों को जवाब देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उठे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों की सुनेगा कौन। इतने में सीएम नीतीश भी खड़े हो गए। उन्होंने भाई वीरेन्द्र को कहा, ‘हमलोग 2002 हैं आपलोग कितने हैं, बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए। आप लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया है।’ हालांकि, NDA ने इस बार 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। गलती से सीएम ने उसे 2002 कह डाला। नीतीश जब बोल रहे थे तो राजद विधायक सर्वजीत भी खड़े हो गए। हंगामा बढ़ा तो राजद विधायक वेल में पहुंच गए और ‘नीतीश होश में आओ’ के नारे लगाने लगे। जिसके बाद मार्शल को बुलाकर उनकी तख्तियां हटाई गईं। स्पीकर के बार-बार कहने के बाद विपक्ष के विधायक अपनी सीट पर बैठे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘विपक्ष ने चौकीदार-दफादार की बात उठाई। अगर सरकार प्रदर्शन के खिलाफ होती तो प्रदर्शन को रोक देती। हमारी सरकार ने प्रदर्शन नहीं रोका। सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी।’ बजट सत्र के हाईलाइट्स आग लगाने बिहार आ रहे हैं शाहः राजद इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कल बुधवार को बिहार आ रहे अमित शाह के दौरे को लेकर राजद विधायक ने तीखी टिप्पणी की है। भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘वो आग लगाने आ रहे हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आ रहे हैं। उनका काम ही यही है, जहां चुनाव होता है पहुंच जाते हैं। बिहार में कोई घुसपैठियां नहीं है।’ वही कल तक मरहुम पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की बात करने वाले भाई वीरेंद्र आज इस सवाल पर ही भड़क गए। वो पत्रकार की माइक हटाते नजर आए। बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…