वृंदावन नाव हादसा, राधा-राधा कह भाई को अंतिम विदाई:अबोहर के युवक की लाश मिली, लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें; CM बोले- यादगार बनाएंगे

वृंदावन नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। अबोहर के रहने वाले मानिक टंडन की भी शनिवार को लाश मिली। मानिक की सगाई हो चुकी थी और 12 सितंबर को शादी होने वाली थी। वह इसी हादसे में मारे गए मधुर बहल के मौसी के बेटे थे। हादसे में मारे गए पंजाब के 9 लोगों की लाशें घर पहुंच गई हैं। लुधियाना के दुगरी में अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी और मीनू बंसल शामिल हैं। मीनू बंसल के बेटे निखिल बंसल ने कहा कि उसकी बहन डिंकी बंसल अभी लापता है। उसका नाम मिसिंग लिस्ट में भी नहीं है। प्रशासन हमारी मदद करे। जगराओं में 5 लोगों, कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया की लाश पहुंची। लवी बहल ने भाई मधुर बहल को राधा-राधा कहकर अंतिम विदाई दी। मोगा में भी सपना हंस की लाश घर पहुंच गई है। CM भगवंत मान भी जगराओं में शोक जताने पहुंचे। उन्होंने मृतक चरणजीत और पिंकी बहल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों की यादगार बनाई जाएगी। वहीं यूपी में पुलिस ने नाविक पप्पू और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नाविक पर आरोप है कि रास्ते में खतरा देखकर यात्रियों ने उससे लौटने को कहा, लेकिन नाविक ने अनदेखी की। नाव में लाइफ जैकेट नहीं थीं। केपिसिटी से ज्यादा लोगों को बैठाने से बैलेंस बिगड़ा और नाव डूब गई। वहीं, ठेकेदार नारायण शर्मा बिना सूचना दिए पांटून पुल को खोलने-जोड़ने का काम करा रहा था। कल (10 अप्रैल) को हुए हादसे में पंजाब के 11 लोगों की मौत हुई थी। जिनमें लुधियाना के एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। इनमें मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। वहीं हादसे के बाद 2 बसों में गए 130 लोगों में से हादसे में बचे लोग घर लौट आए हैं। इनमें 90 जगराओं जबकि बाकी अन्य शहरों से थे। 9 अप्रैल की शाम को रवाना हुई बस में इन्होंने 4 दिन की वृंदावन यात्रा करनी थी, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया है। वहीं, वृंदावन में अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी 5 लोग लापता हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी नाव वाले पप्पू निषाद को हिरासत में ले लिया है। वह नाव डूबने के बाद लोगों को मरता छोड़कर वहां से फरार हो गया था। हादसे से पहले और डूबते के PHOTOS… वृंदावन नाव हादसे में मारे श्रद्धालुओं के आखिरी पल:राधे-राधे भजन गाते VIDEO वायरल, लुधियाना की महिला बोली-आधे घंटे में बोट पलटी वृंदावन हादसा-10 पर्यटकों की मौत, 5 अभी लापता:यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार इस मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *