उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में फाजिल्का का एक युवक मिसिंग है। वह जगराओं में रहने वाले पंकज मल्होत्रा मौसा-मौसी के साथ मथुरा गए थे। हालांकि उसके मौसा-मौसी की मौत हो चुकी है, जिनके शव भी मिल गए है, लेकिन पंकज की तलाश जारी है। जलालाबाद के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां केशी घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए, जिनमें कई लोगों की डूबने से मौत हो गई। डीएसपी के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि लापता लोगों में जलालाबाद का रहने वाला पंकज मल्होत्रा भी शामिल है। डीएसपी बोले-युवक की तलाश जारी डीएसपी में बताया कि जलालाबाद की अग्रवाल कालोनी गली नंबर एक का रहने वाला 35 वर्षीय पंकज मल्होत्रा जगराओं में रहने वाले अपने मौसा व मौसी के साथ बस में सवार होकर मथुरा गया था। जहां वह भी इस हादसे का शिकार हुआ है। फिलहाल पंकज का परिवार यहां नहीं है जो ये खबर मिलते ही पंकज की तलाश में गए हुए है।