वृंदावन में उद्घाटन के दिन ही होटल में भीषण आग:3 लोग झुलसे, अंदर फंसे लोगों को क्रेन से निकाला जा रहा

मथुरा के वृंदावन में नव-निर्मित सिद्धि विनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इसमें 3 लोग बुरी झुलस गए। आज ही होटल का उद्घाटन किया गया था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद होटल के अंदर घना धुआं भर गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। देखिए 4 तस्वीरें…
होटल मालिक के भतीजे सोनू ने बताया- आज ही चाचा ने इस नए होटल का उद्घाटन किया था। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं। अंदर करीब 40 लोग फंसे हैं। ऊपर शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *