वैशाली के काजीपुर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुसाफिर महतो के बेटे विनोद महतो (50) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह मिडिल स्कूल गेट के पास गुमटी चलाते थे। घटना उस समय हुई जब तीन बदमाश बाइक से गुटखा खरीदने दुकान पर आए। जैसे ही विनोद महतो गुटखा देने लगे, बदमाशों ने उनके सीने में दो गोली मार दीं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विनोद को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और काजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बदमाशों के तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।