वोकल आर्टिस्ट अभिषेक देंगे प्रस्तुति

चंडीगढ़ | स्पिक मैके द्वारा 18 फरवरी को कर्नाटक वोकल आर्टिस्ट अभिषेक रघुराम आईआईएसईआर मोहाली हैरिटेज क्लब में प्रस्तुति देंगे। उनके साथ मंच पर मृदंगम पर हरिहरन एस, वॉयलिन पर अलनकोडे वीएस गोकुल संगत करेंगे। ये प्रस्तुति शाम 6.30 बजे से होगी, जिसमें एंट्री फ्री रहेगी। अभिषेक संगीतमय परिवार से जुड़े हैं, उन्होंने संगीत की शुरुआत मृदंगम वादन से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *