व्यापारी और कर्मचारी की गोली मारकर हत्या:मानसा में बदमाशों ने फार्म हाउस में की फायरिंग; एक कुर्सी पर, दूसरा जमीन पड़ा मिला

मानसा में आज सुबह करीब 10 बजे एक व्यापारी और उसके कर्मचारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों सरदूलगढ़ में अपने फार्म हाउस पर थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। गोलियां लगते ही दोनों की मौत हो गई। व्यापारी की लाश कुर्सी पर टिकी मिली, जबकि कर्मचारी की लाश जमीन पर पेड़ के पास पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंची और आसपास को इलाके को घेर कर जांच शुरू दी है। मृतकों की पहचान व्यापारी जसवीर सिंह और उनके मुलाजिम बलदेव सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। व्यापारी के मर्डर के बाद की PHOTOS… बेटा खून से लथपथ मिला- चाचा जसबीर के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने 8 से सवा 8 बजे के बीच मर्डर किया। इसके बाद साढ़े 10 बजे पता चला तो घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर बेटा खून से लथपथ था। पुलिस पहले से पहुंच चुकी थी। पुलिस से मेरी मांग है कि परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। जसबीर ने कभी नहीं बताया कि उसे किसी ने धमकी दी है। कभी उसके साथ किसी का झगड़ा हुआ था। चाचा ने बताया कि हमारा कारोबार है। मैं कई दिन से उसके साथ अनटच था। इस वक्त पंजाब का माहौल बहुत खराब हो गया है। भतीजे का छोटा सा बच्चा है, वो चंडीगढ़ में पढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *