शराब के नशे में मिला रोडवेज लीज बस का ड्राइवर:रेवाड़ी बस स्टैंड के एंट्री गेट पर प्राइवेट बस ड्राइवर से भिड़ा, बस इंपाउंड

रेवाड़ी में रोडवेज लीज बस का ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया। बस राजस्थान के सरदार शहर से दिल्ली जा रही थी। बस स्टैंड के एंट्री गेट पर प्राइवेट बस चालक के साथ हुए विवाद से इसका खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जांच की लीज बस का चालक नशे में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने बस को इंपाउंड कर दिया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में सवार कर रवाना किया गया। एंट्री गेट पर आए आमने सामने शुक्रवार दोपहर को राजस्थान के सरदार शहर से रोडवेज की स्कीम बस दिल्ली जा रही थी। चालक बस को बस स्टैंड के एंट्री गेट से बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट बस आ गया। प्राइवेट बस चालक ने जब बस को वापस करने के लिए कहा तो किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने मना कर दिया और गालियां देने लगा। जिससे दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। प्राइवेट बस चालक ने किलोमीटर स्कीम बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। जांच करने पर एल्कोहलन मशीन ने इसकी पुष्टि कर दी।
बस को किया इंपाउड ट्रैफिक इंजार्च बलवंत सिंह ने बताया कि एल्कोहल मशीन में शराब की पुष्टि होने के बाद ड्राइवर चालान किया था। जांच के दौरान उसके पास दस्तावेज भी पूरे नहीं मिले। जिसके बाद बस को इंपाउंड कर दिया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। ड्राइवर का लाइसेंस रद करने के लिए आरटीए विभाग को लिखा जाएगा। झज्जर में सामने आया था मामला रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बसों से जुड़ा यह नया विवाद नहीं है। दो दिन पहले झज्जर में ठेकेदार द्वारा रोड पर बीच में बस को रूकवाकर चाबी निकालकर ले जाने का मामला सामने आया था। जिससे बस में सवार में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब रेवाड़ी में चालक के शराब पीकर बस चलाने का मामले ने बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरदार शहर टू दिल्ली रेवाड़ी डिपो की किलोमीटर स्कीम बस रेवाड़ी डिपो की है। यह बस राजस्थान के सरदार शहर से दिल्ली जा रही थी। शराब के नशे में मिले ड्राइवर का नाम जितेश बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *