भास्कर न्यूज | जालंधर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सिटी वाल्मीकि सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के डीसीपी हेडक्वार्टर परमिंदर सिंह हीर के साथ बैठक की। मीटिंग में गुरचरण सिंह और संजीव थापर व अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। सभा के चेयरमैन राज कुमार राजू ने कहा कि शहर की शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज की भागीदारी अनिवार्य है। डीसीपी परमिंदर सिंह हीर के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। डीसीपी हीर ने सभा के सदस्यों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जालंधर को एक सुरक्षित शहर बनाया जा सके।