शहीदों की प्रतिमाएं गिराने की घटना की निंदा

जालंधर | शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने उत्तर प्रदेश में क्रांतिकारी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उला खां और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाएं गिराए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। सभा के प्रांत अध्यक्ष मनजिंदर ढेसी और प्रांत सचिव धर्मिंदर मुकेरियां ने कहा कि यह शहीदों का अपमान ही नहीं, बल्कि आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों का भी अनादर है। प्रांत प्रेस सचिव रविंदर लोहगढ़ ने मांग की कि प्रतिमाएं दोबारा स्थापित हों और सम्मान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने युवाओं से विरासत की रक्षा और ऐसी घटनाओं का विरोध करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *