शादियों में गहने और कैश चुराने वाली एक गैंग का उदयपुर पुलिस ने खुलासा किया है। इस गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो पिछले महीने उदयपुर की एक शादी के रिस्पेशन से 40 लाख के गहने चुरा ले गए थे। पुलिस शनिवार को बदमाशों को लेकर उदयपुर में रिस्पेशन वाली जगह पहुंची। मौका तस्दीद कराई। जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों की गैंग राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, आंध्रप्रदेश सहित कई राज्यों की शादियों में जाकर गहने और कैश चुरा चुकी है। उदयपुर पुलिस ने इन बदमाशों को मध्यप्रदेश से पकड़ा है। गहने भी बरामद किए हैं। उदयपुर की एसपी डा. अमृता दुहन ने बताया- जिले की घटना के बाद इन बदमाशों को पकड़ने के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तार दोनों बदमाशो ने देश भर में करीब 50 से अधिक वारदातों को कबूल किया है। सबसे पहले समझे उदयपुर की घटना को उदयपुर की एसपी ने बताया- 11 मार्च 2026 को महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन मे नरेन्द्र शर्मा के पुत्र शुभम की शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम था। नरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नि गेट पर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। नरेंद्र के पास एक काले रंग का बैग था इसमें दुल्हन के पडले (बहु को देने के समस्त आभुषण सोने चांदी के) जेवरात थे। इसी दौरान करीब 10.38 बजे मेहमान बनकर आए बदमाशों ने उनके पास रखा ये बैग चुरा कर भाग गए। ऐसे पकड़ी पुलिस ने गैंग एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया- घटना के बाद थाना स्तर एक टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज दिखे। संदिग्धों को चिन्हित कर तलाश के दौरान टीम को मध्यप्रदेश के राजगढ़ स्थित 3 गांवो (कडिया सांसी व गुलखेडी) के बारे में जानकारी मिली। यहां रहने वाले बदमाशों इसी तरह वारदात अंजाम देते हैं। पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश में डेरा डाला पुलिस टीम ने लगातार इन गांवों में रैकी कर मुखबीर तंत्र को डवलप किया। तकनीकी सूचना और ह्युमन इटेलीजेंस के आधार पर आरोपियो की पहचान कर नामजद किया गया। इस बीच उन पर इनाम की घोषणा की गई। टीम ने लगातार कई दिनों तक बदमाशों का पीछा किया। टीम ने गावों में दबिश देते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर गहने बरामद कर लिए। पुलिस को देख बदमाश भागते हुए गिर पड़े पुलिस ने बताया गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की। गिरने से उनके शरीर पर चोटें भी आई हैं। पुलिस पर हमले के मामले भी दर्ज है एसपी ने बताया- दोनों शातिर बदमाश देश के अलग-अलग शहरों में लूट के मास्टर माइंड हैं। जो शादियों में सोने चांदी के जेवरात, नकदी चुराने के साथ बैंको से रुपए लेकर निकले लोगों को भी लूटते हैं। अलग-अलग राज्यों के थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों और उनके परिवार पुलिस पर भी हमले कर चुके हैं। पुलिस ने एमपी के रामगढ़ के बदमाश पकड़े एसपी ने बताया कि माले में मध्यप्रदेश के अशोकनगर के मीरकाबाद हाल रामगढ़ कडिया सांसी बोडा थाना निवासी विकास (26) पुत्र सालकराम सांसी और कडिया सांसी निवासी नकुल (24) पुत्र राजकुमार सांसी को शनिवार को गिरफ्तार किया। इन दोनों बदमाशों से उदयपुर की शादी समारोह से चुराए गए करीब 40 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए। पिता के खिलाफ भी कई मामले दर्ज
सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- आरोपी नकुल के पिता राजकुमार के खिलाफ भी चोरी, नकबजनी, लूट और राजकार्य में बाधा के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पिता के खिलाफ राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में 16 प्रकरण अलग-अलग थाने में दर्ज है। बदमाश विकास ने साथियों के साथ ये वारदातें कबूली नकुल ने साथियों के साथ ये वारदातें की ये थे पुलिस टीम में शामिल थानाधिकारी योगी के साथ एएसआई नारायण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, कॉन्स्टेबल शंभूराम, अचलाराम, प्रकाश, रामकुंवार और साइबर सैल के लोकेश रायकवाल शामिल है।