शादी के तीन दिन बाद मां बनी शाइस्ता परवीन:60 साल के प्रिंसिपल के साथ नेपाल में की शादी; भाई बोला- बहन को हिन्दू बना दिया

60 साल के प्रिंसिपल राकेश साह से शादी करने वाली स्कूल टीचर शाइस्ता परवीन (28) अब मां बन गई है। शाइस्ता परवीन ने बेटी को जन्म दिया है। वो सीतामढ़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट है। राकेश और शाइस्ता परवीन ने 18 फरवरी को नेपाल जाकर शादी की थी। शादी की तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। 21 फरवरी को शाइस्ता परवीन ने बच्ची को जन्म दिया है। अब 60 साल के राकेश और 20 साल की शाइस्ता परवीन की शादी की 2 तस्वीरें दोनों की शादी पर शिक्षिका के भाई ने बहन का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था, ‘राकेश साह ने जबरन मेरी बहन को मुस्लिम से हिन्दू बनने पर मजूबर किया है।’ वहीं, भाई के आरोप के बाद शाइस्ता ने भी वीडिया जारी किया, जिसमें उसने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए दोनों की लव स्टोरी राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक होने के साथ-साथ वहां शिक्षक भी हैं। शाइस्ता परवीन उसी स्कूल में टीचर थीं। एक ही स्कूल में काम करने की वजह से दोनों की मुलाकातें होती रहीं। 2025 में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और समय के साथ नजदीकियां दोनों के बीच बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब रिश्ता गहराया तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। बताया जाता है कि 18 फरवरी को दोनों मुजफ्फरपुर से नेपाल चले गए। वहां जनकपुर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शादी के बाद गांव में तनाव वीडियो वायरल होने के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मामले को लेकर शिक्षिका शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में राकेश साह की पत्नी, बेटी और अन्य पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया है कि शाइस्ता का धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपने साथ ले जाया गया है। भाई ने आवेदन में लिखा- मेरी बहन शाइस्ता प्रवीण 18 फरवरी को सुबह 8:44 बजे इंग्लिश मॉडर्न स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उसी स्कूल के संचालक राकेश साह ने डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर मेरी बहन का धर्म परिवर्तन कराकर उसका अपहरण कर लिया है।
महिला टीचर के भाई ने पुलिस को बताया, ‘इन लोगों ने मेरी बहन को औराई चौक स्थित बजरंग श्रृंगार पैलेस के ऊपर एक कमरे में रखा है। मुझे आशंका है कि ये लोग मेरी बहन के साथ कुछ गलत कर सकते हैं। इसलिए इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मेरी बहन को सकुशल बरामद किया जाए।’ महिला के भाई ने मामले में 7 लोगों को आरोप बनाया है, जिनमें-
अब जानिए शाइस्ता ने क्या कहा– मैंने अपनी मर्जी से शादी की है शादी के बाद शाईस्ता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। 2025 में ही मैंने सर से शादी कर ली थी। मैं जहां भी हूं, सेफ हूं। मैंने जो किया है, वो सोच समझकर किया है। सर (राकेश साह) पर कोई झूठा आरोप नहीं लगाया जाए। ना ही उन्हें परेशान किया जाए। आरोपी प्रिंसिपल फरार औराई थाना की प्रभारी सनोवर प्रवीण ने बताया, लड़की के भाई ने शाइस्ता परवीन के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शाइस्ता परवीन को बरामद कर लिया है। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस कस्टडी में सीतामढ़ी के एक प्राइवेट अस्पातल में शाइस्ता परवीन का इलाज चल रहा है। स्वस्थ्य होने के बाद शाइस्ता परवीन को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी प्रिंसिपल राकेश साह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही राकेश साह को भी पकड़ लिया जाएगा। ——— इसे भी पढ़िए… NEET छात्रा रेप-मौत, CBI ने हॉस्टल में सीन रीक्रिएट किया:संचालिका-वार्डन से की पूछताछ; 10 लोगों का पॉलिग्राफ टेस्ट करा सकती है जांच एजेंसी नीट छात्रा रेप-मौत मामले में CBI की जांच जारी है। CBI की टीम सोमवार को शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। करीब 2 घंटे तक वहां रही। छात्रा जिस कमरे में रहती थी, फिर से उसकी जांच की। मौके पर हॉस्टल का गार्ड अमरेंद्र भी मौजूद था। ये वही गार्ड है, जो CCTV फुटेज में छात्रा के कमरे के बंद गेट को खोलता दिखा था। पूरी खबर पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *