शादी के 2 दिन बाद पति-पत्नी का एक्सीडेंट:दिल्ली-मुंबई हाइवे पर केंटेनर से टकराई कार, कोटा का नवविवाहित जोड़ा अस्पताल में भर्ती

कोट के अभिषेक शर्मा और दिल्ली निवासी उनकी पत्नी कामिनी शर्मा ने 10 फरवरी को ही फेरे लिए थे। शादी के बाद दिल्ली से कोटा लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे उनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई। जिससे कार का आगे का हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। नव विवाहित पति-पत्नी को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का ICU में इलाज जारी है। बडौदामेव थाना पुलिस ने बताया कि यह एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब सात बजे के आसपास दिल्ली मुंबई हाइवे पर शीतल के पास हुआ है। दोनों लग्जरी कार में थे। अभिषेक शर्मा खुद ड्राइव कर रहे थे। दोनों दिल्ली से कोटा जा रहे थे। दोनों की 2 दिन पहले 10 फरवरी को दिल्ली में शादी हुई थी। शादी के बाद एक बार दोनों कोटा आ गए थे। अब वापस अभिषेक पत्नी को दिल्ली से कोटा लेकर आ रहा था। तब दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर अलवर के निकट शीतल के पास उनकी कार का कंटेनर से एक्सीडेंट हुआ है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अभिषेक शर्मा मूल रूप से कोटा का रहने वाला है। जबकि कामिनी शर्मा दिल्ली निवासी है। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *