‘शादी सिर्फ बॉयफ्रेंड से करूंगी’, कहकर टावर पर चढ़ी नाबालिग:33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर 4 घंटे ड्रामा, प्रेमी की पिटाई से नाराज थी लड़की

मोतिहारी में शनिवार की शाम नाबालिग लड़की 4 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ी रही। उसकी मांग थी की घर वाले नाबालिग प्रेमी से उसकी शादी करवा दें। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलाकी टोला में हुई। लड़की को टावर पर चढ़ा देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राजेपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस नाबालिग प्रेमिका को टावर से नीचे उतारने में सफल रही।
नाबालिक युवक से चल रहा प्रेम-प्रसंग दरअसल, लड़की का प्रेम-प्रसंग काशीपकड़ी गांव के एक नाबालिक युवक से चल रहा है। वो उसी से शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़का दो दिन पहले प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। परिजन ने दोनों को एक साथ देख लिया, जिसके बाद प्रेमी की पिटाई कर उसे राजेपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता होने पर युवक को छोड़ दिया गया था। इसके बाद कल शाम अपने प्रेमी से शादी की जिद में नाबालिग ने अचानक गांव के पास स्थित बिजली टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि वह प्रेमी से शादी करेगी, अन्यथा टावर से नीचे नहीं उतरेगी। टावर के टॉप पर चढ़ती दिखी लड़की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की टावर के टॉप पर चढ़ी हुई नजर आ रही है। वहीं 2 लोग बात करते सुनाई दे रहे है कि डायल 112 को कॉल करने की बात सुनकर वो और ऊपर चढ़ती जा रही है। वहीं एक शख्स का कहना है कि वो वहां से फेसबुक एक वीडियो भी अपलोड की है। राजेपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *