शादी से 11 दिन पहले युवती ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- छोटी बहन की शादी मेरे मंगेतर से करा देना, जालौन में 6 दिन पहले पिता की मौत

मेरे मरने का कारण मेरी बहन रोली प्रजापति है। ये हमें मेंटली टॉर्चर करती थी। इसीलिए मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे मरने के बाद छोटी बहन की शादी मेरे मंगेतर से करा दी जाए। ये बात जालौन की रहने वाली नेहा प्रजापति ने अपने सुसाइड नोट में लिखीं। फिर घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा की शादी 11 दिन बाद 14 मार्च को है। मामला कोंच कोतवाली के गोखले नगर का है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड लेटर भी मिला। नेहा ने अपनी बड़ी बहन पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। जानिए पूरा मामला गोखले नगर के रहने वाले अवध बिहारी प्रजापति खेती किसानी करते थे। 25 फरवरी को अवध की कैंसर की बीमारी से मौत हो गई है। अवध की चार बेटियां हैं। मीनू (29), रोली (26), नेहा (24) और रक्षा (18)। अवध ने अपनी मौत से 13 दिन पहले 12 फरवरी को रोली की शादी कानपुर में कर दी थी। बड़ी बेटी मीनू की शादी चार साल पहले इटावा जिले में कर दी थी। अवध ने 14 फरवरी को नेहा की शादी तय की थीं। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर नेहा और रोली की लड़ाई होती रहती थी। नेहा ने सोमवार रात को रोली से कहा था- तुम्हारी वजह से पापा मर गए। तुमने अपनी शादी तो धूमधाम से कर ली। तुम अगर खेत बेच के पापा का इलाज करा देती तो पापा बच जाते और मेरी भी शादी में रहते। इसके बाद दोनों खूब झगड़ा हुआ और नेहा ने देर रात घर के किचन में फांसी लगा ली। सुबह जब घर वाले उठे तो नेहा शव देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। पुलिस को नेहा के पास से एक सुसाइड लेटर मिला। पढ़िए लेटर में क्या लिखा है- मेरे मरने का कारण मेरी बहन रोली प्रजापति है। यह हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। इसी वजह से मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। मेरे और डैडी के अकाउंट के पैसे हम दोनों के डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के बाद निकल जाएंगे। इस काम के लिए चंद्रकुआं में राहुल भइया के पास चले जाना। मेरे अकाउंट में 3400 रुपए हैं और मेरी किताब के नीचे सफेद पेज वाले रजिस्टर के नीचे काले पेज का रजिस्टर रखा है। उसी में 14,000 रुपए और हैं। बैंक के और ये मिलाकर 48,000 हो जाएंगे। इसमें से जितने पैसे मास्टर ने डैडी की दवाई और कीमो करवाने के लिए दिए थे, उतने पैसे वापस कर देना। बाकी बचे पैसे में से 20 हजार रुपए घर पर दे देना, जो दीदी ने डैडी के इलाज के लिए दूसरों से लिए थे। उसके बाद जो पैसे बचें, उनका जैसा उचित समझो वैसा करना। अंकित से कह देना कि ढाई लाख रुपए वापस लौटा दे और वे पैसे रक्षा के नाम ही रहने दे, उसके काम आएंगे। संदूक की चाबी उसी रजिस्टर में है, जिसमें पैसे रखे हैं। संदूक के अंदर एक स्कूल बैग है। उसमें सबसे नीचे वाली चेन में टांड के ऊपर वाली संदूक की चाबी है। सेफ के अंदर की चाबी रक्षा के कॉलेज के बैग में है। मास्टर अंकित से कह देना कि मुझे माफ कर दें। जो भी सारी बुकिंग हो चुकी है और चढ़ावा लिया जा चुका है, उसके लिए अंकित मुस्कान (रक्षा) की शादी करा दे। यह मेरे लिए कहना आसान है, पर करना नहीं। इसके लिए मुझे सभी लोग माफ कर दें। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो सुसाइड पर्ची में बातें लिखी गई है उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से सभी जांच की जा रही है। ——————————————– ये खबर भी पढ़िएः- 12वीं की छात्रा से रेप, FIR कराई तो हत्या की:बस्ती में आधी रात घर में घुसा आरोपी, सोते वक्त 2 गोली मारी बस्ती में रेप की FIR करवाने वाली 12वीं की छात्रा की सिरफिरे ने गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार आधी रात को पीछे के रास्ते से घर में घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी गर्दन में लगी। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *