शादी से 2 दिन पहले कारोबारी ने सुसाइड किया:कपूरथला में बाथरूम में फंदा लगाया, पिता ने देखा; आज घर में शगुन का फंक्शन था

पंजाब के कपूरथला में एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आज उसके घर में शगुन का फंक्शन भी था। मृतक इकलौता बेटा था और उसका विवाह जालंधर की रहने वाली युवती से तय हुआ था। परिजानों ने बताया कि आज (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वो घर में नहीं दिखा तो घरवालों ने उसे तलाशा और कमरा खोलकर देखा।
कमरा खोलने के बाद बाथरूम में जाते ही चीख पुकार मच गई। युवक को फंदे से उतारकर परिजन अस्तपाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मनियारी का कारोबारी था मृतक की पहचान कपूरथला के शिव कॉलोनी के रहने वाले करण कुमार महाजन (29) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण कपूरथला की जोली मार्केट में मनियारी का कारोबार करता था। उसका कारोबार काफी अच्छा चलता था। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *