शाहजहांपुर में बस-कार टक्कर, तीन लोगों की मौत:जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर हुआ हादसा, एक गंभीर घायल

शाहजहांपुर में एक बस और कार की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह दुर्घटना जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर सुगसुगी गांव के पास हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को कार से बाहर निकाला और उनकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। अल्हागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरा जा रहा है। अभी उनकी पहचान नही हो पाई है। इसमे एक घायल हुआ जो बोल नही पा रहा है। सभी कार सवार मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सभी लखीमपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों से भी बात करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *