शिमला में एक देश एक चुनाव पर मंथन:CM बोले-कांग्रेस इस बिल का कर रही विरोध, एक साल में उप चुनाव कराने का दिया सुझाव

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृड़ बनाए रखने के लिए एक साल में उप चुनाव करवाने का सुझाव दिया। एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव के लिए केंद्र द्वारा गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की गुरुवार को शिमला में हुई मीटिंग में उन्होंने यह बात कही। JPC में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत कई बुद्धिजीवियों ने एक देश एक चुनाव को लेकर सुझाव दिए। इसे लेकर विस्तृत चर्चा की गई।हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, पूरे देश में एक साथ चुनाव के लिए JPC सभी राज्यों में जाकर राजनीतिक दलों के सुझाव ले रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। मगर कई कारणों में कांग्रेस ने यह व्यवस्था बदली। उन्होंने कहा, बार-बार चुनाव कराने से बहुत सारा पैसा लगता है। आम जन मानस को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। लोगों को भी बार बार वोट देने आना पड़ता है। देश की भलाई को एक साथ चुनाव कराना चाह रही सरकार अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत सरकार चाहती है कि चुनाव एक साथ हो। इससे देश की भलाई है। ऐसा करने से पहले सभी राजनीतिक दलों, चुने हुए प्रतिनिधियों की JPC राय जान रही है। इनके सुझाव पर सुधार की दिशा में JPC विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 5 राज्यों और एक केंद्र शासित राज्यों में गए हैं। बुद्धिजीवी वर्ग इसे लेकर सुझाव दे रहा है। CM बोले- कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही सीएम सुक्खू ने मीटिंग के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा, कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत उन्होंने JPC को कुछ सुझाव दिए हैं। इससे पहले JPC के अध्यक्ष पीपी चौधरी और अन्य सदस्यों का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *