शिमला में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:रंजिश में चलाई थी युवक पर गोली, उधार के पैसे मांगने पर हुई थी कहासुनी

शिमला जिले में रामपुर के ग्राम पंचायत धार गौरा क्षेत्र के डोईगाड में 22 फरवरी की शाम गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में गांव फनोटी (डोभी) निवासी राजेश डोगरा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी फुन्जा गांव निवासी सुरेश शर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजेश डोगरा की सुबह आरोपी सुरेश शर्मा से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान सुरेश शर्मा ने राजेश को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ समय बाद जब राजेश डोगरा ने सुरेश शर्मा के हाथ में पिस्तौल देखी, तो वह डरकर वहां से भागने लगे। इसी दौरान आरोपी ने पीछे से गोली चला दी। उधार दिए गए पैसे मांगने पर बवाल शिकायत के अनुसार 22 फरवरी को राजेश डोगरा अपने साथियों अनिल कुमार, सुमित और पियूष के साथ ऑल्टो कार में गांव शनेरी से अपने घर कोटी लौट रहे थे। इससे एक दिन पूर्व उन्होंने सुरेश कुमार शर्मा निवासी गांव फुंजा, डा० मझेवली, तहसील रामपुर बुशहर से उधार दिए गए रुपयों की मांग की थी। आरोपी ने पिस्तौल से चलाई गोली बता दे कि आरोप है कि 22 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे डोई गॉड (नाला) के समीप दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी गाड़ी में रखे हथियार से शिकायतकर्ता पर गोली चला दी। उस समय शिकायतकर्ता अपनी कार में बैठा था। पुलिस ने किया गिरफ्तार गोली ड्राइवर सीट के पीछे वाली खिड़की के शीशे से टकराई, जिससे शीशा टूट गया और उसका एक कण शिकायतकर्ता को लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश कुमार शर्मा को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस फायरिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *