शिमला में लड़का-लड़की की अश्लील हरकत:रिज मैदान में बेंच पर बैठकर किस करते दिखे, शख्स ने VIDEO बनाया

हिमाचल में शिमला के रिज मैदान में मंगलवार को लड़का-लड़की ने अश्लील हरकत की। यहां बेंच पर बैठे लड़का और लड़की सरेआम किस करते दिखे। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की उम्र भी कम लग रही है।
देश-विदेश के पर्यटकों से भरा रहता है रिज
रिज, शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। शिमला आने वाले टूरिस्ट रिज और मॉल रोड आना नहीं भूलते। रिज व मॉल रोड पर ज्यादातर टूरिस्ट अपने परिवार और बच्चे के साथ पहुंचते हैं। पुलिस को नहीं मिली ऐसी कोई सूचना
इसे लेकर जब सदर थाना पुलिस से बात की गई तो पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी सूचना से इनकार किया। स्थानीय लोग सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की घटनाओं पर रोकने की मांग कर रहे हैं। ——— ये खबर भी पढ़ें… हिमाचल में युवक-युवती ने की अश्लील हरकतें, झील किनारे बाइक के पीछे छिपे बैठे; दावा- दोनों कॉलेज स्टूडेंट हैं हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक और युवती पहले सड़क किनारे अपनी बाइक पार्क करते दिख रहे हैं, इसके बाद दोनों झील के किनारे बैठ जाते हैं। यहां दोनों बाइक की आड़ में बैठे रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सरेआम अश्लील हरकतें की। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *