शिमला में स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरी:बच्चों को सामुदायिक भवन में किया शिफ्ट, हाईवे पर लैंडस्लाइड

शिमला में आज स्कूल की सुरक्षा दीवार गिर गई है। जिसके कारण स्कूल खतरे की जद में आ गया है। घटना कुसुम्पटी शिक्षा खंड के अन्तर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक केंद्र सोंल स्कूल की है। सुरक्षा दीवार के ढहने के मद्देनजर स्कूल को वहां से सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। सूचना के अनुसार इससे पहले भी दो, तीन बार स्कूल में लैंड स्लाइड या अन्य सुरक्षा के कारणों से स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा है। 65 बच्चे पढ़ाई कर रहे
प्राथमिक स्कूल इंचार्ज लीला मोगटा ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में 65 बच्चे पढ़ाई कर रहे है। खतरे को देखते हुए सभी कक्षाओं को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। बारिश के कारण बार-बार लैंडस्लाइड हो रहा है। जिसके कारण स्कूल पर लगातार खतरा मंडराया हुआ है। वहीं आज सुबह ही ठियोग हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह भूस्खलन हुआ था। यहां ल्हासा के समीप नेशनल हाईवे कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। हालांकि प्रशासन ने दोपहर बाद राजमार्ग की एक लेन को यातायात के लिए खोल दिया। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। राज्य की राजधानी शिमला में भी भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *