शिवहर के गांधी चौक नाले पर जल्द लगेगा स्लैब:सभापति ने निर्माण का दिया आश्वासन, कहा-जल्द स्थायी समाधान

शिवहर शहर के मेन रोड स्थित गांधी चौक के पास नाले पर स्लैब न होने के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दुकानदारों ने नगर सभापति राजन नंदन सिंह से शिकायत की। नारायण हार्डवेयर और मंसूर टेलर सहित कई दुकानदारों ने बताया कि दुकान के सामने नाला खुला रहने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। शिकायत मिलने के बाद नगर भ्रमण पर निकले सभापति राजन नंदन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दुकानदारों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया इसी क्रम में, सभापति ने नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 में चल रहे नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और नाले को मजबूत तरीके से बनाने की मांग रखी, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभापति राजन नंदन सिंह ने दुकानदारों और मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि नाले का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नाले पर शीघ्र ही स्लैब लगाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *