शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत तेउस गांव में मंगलवार को आग लगने से दो बीघे में लगी गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में तेउस गांव निवासी किसान राजेश राम को 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय से अग्निशमन पदाधिकारी सौरव कुमार के नेतृत्व में दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। फसल जलने की 2 तस्वीरें… गेहूं की फसल को जलने से बचा लिया गया
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से अगल-बगल के खेतों में लगी गेहूं की फसल को जलने से बचा लिया गया। हालांकि, राजेश राम की पूरी फसल दमकल के पहुंचने से पहले ही जल चुकी थी। पीड़ित किसान राजेश राम ने बताया कि उन्हें गांव के पश्चिम दिशा स्थित बड़की पोखर खंधा में आग लगने की जानकारी मिली थी। तेज लपटें पूरे खेत को अपनी चपेट में ले चुकी
जब वे खेत पर पहुंचे, तब तक आग की तेज लपटें पूरे खेत को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। उन्होंने तुरंत जयरामपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने दमकल भेजा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजेश राम ने जिला प्रशासन से सरकारी सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।