शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने नगर परिषद क्षेत्र के कटनीकोल गांव के पास से एक शराब कारोबारी को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी गीरो मंडल के पुत्र सुरेश मंडल के रूप में हुई है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारोबारी कटनीकोल से शराब की खेप लेकर शेखपुरा शहर लौट रहा है। सूचना के आधार पर एक उत्पाद टीम को मौके पर भेजा गया। निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया
छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक मो इमरान अंसारी ने किया। टीम ने कारोबारी को पकड़ लिया और उसके पास से बरामद शराब को जब्त कर लिया। सुरेश मंडल के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अमित आनंद ने यह भी बताया कि गिरफ्तार कारोबारी दूसरे गांवों के शराब अड्डों से शराब खरीदकर लाता था और फिर उसे शेखपुरा बाजार में बेचता था।