शेयर ट्रेडिंग के झांसे में जीजा-साले ने ₹2.40 करोड़ गंवाए:हिसार के युवक से IPO में करवाया निवेश, प्रॉफिट दिखाकर अकाउंट किया लॉक

हरियाणा के हिसार जिले में साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी और उनके रिश्तेदार को अपना निशाना बनाकर ₹2 करोड़ 40 लाख 5 हजार रुपए की रिकॉर्ड ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर जीजा-साले की इस जोड़ी को फर्जी निवेश के जाल में फंसा लिया। हिसार के नागोरी गेट निवासी सन्नी बंसल, जो मिर्जापुर रोड पर स्टील पाइप की दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक महीने पहले उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने “Trading Friends Club G7” और “Shark Club G7” नामक वॉट्सएप ग्रुपों में जोड़ा था। इन ग्रुपों में निवेश के जरिए भारी कमाई के दावों से प्रभावित होकर सन्नी ने अपने जीजा सतीश कुमार को भी इसमें शामिल कर लिया। डॉ. राजीव सिंह, मीना और खुशी नाम के व्यक्तियों ने उन्हें एक विदेशी ट्रेडिंग एप ‘मार्क सीएम’ डाउनलोड करने का लिंक भेजा, जिसे ठगों ने भारत और अमेरिका में लाइसेंस प्राप्त बताया था। जानिए पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *