जालंधर | मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से 25 मार्च को निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा की तैयारियों के लिए संपर्क अभियान चलाया गया। वीरवार को अभियान की टीम के अश्वनी शर्मा, रमन शर्मा, सौरभ शर्मा, राजू शर्मा, मुनीश शर्मा ने श्री शंभू मंदिर वेलफेयर ट्रस्ट बस्ती गुंजा के आमत लुधरा, श्रेयांश लुधरा, राकेश डिप्टी, शौर्य, पंडित हरि कृष्ण, सुनील बहल एवं मंथन को निमंत्रण दिया।