श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र में छोटी सुईया के पास रात करीब 11 बजे एक मुठभेड़ हुई। पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अपराधी अनीस पुत्र छोटन, जो गुलरा फटवा का रहने वाला है, के पैर में गोली लग गई। साथ ही हेड कांस्टेबल भोला सिंह भी घायल हो गए। घायल अपराधी और हेड कांस्टेबल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर थाना अध्यक्ष शैल कांत उपाध्याय, एसआई पंकज गुप्ता, राजपुर मोड़ चौकी इंचार्ज गौरव सिंह समेत हेड कांस्टेबल सत्यनंद यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला और बदलूद्दीन अपनी टीम के साथ मौजूद थे। थाना अध्यक्ष शैल कांत उपाध्याय ने फोन पर बताया कि अपराधी की फायरिंग के जवाब में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।